Advertisement

NHM कर्मचारी संघ ने नए स्वास्थ्य संचालक संजीव झा से की मुलाकात, लंबित मांगों पर हुई चर्चा

NHM कर्मचारी संघ ने नए स्वास्थ्य संचालक संजीव झा से की सौजन्य भेंट, लंबित मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राज्य के नए स्वास्थ्य संचालक एवं मिशन संचालक, NHM आईएएस संजीव झा से नवा रायपुर स्थित सेक्टर-19 स्वास्थ्य निदेशालय भवन में मिला। हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद संजीव झा ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया है, जिसके बाद कर्मचारी संघ ने पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

लंबित मांगों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा

सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने संघ की विभिन्न लंबित मांगों एवं संगठन से जुड़े मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण और विस्तृत चर्चा की। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं और सेवा-संबंधी मुद्दों को लेकर संचालक को अवगत कराया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

हड़ताल अवधि में बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली पर उम्मीद

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक कार्यक्रम में यह आश्वासन दिया था कि हड़ताल अवधि में बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की बहाली की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। कर्मचारियों ने इस संदर्भ में भी संचालक से चर्चा कर सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

प्रतिनिधि मंडल में कई पदाधिकारी शामिल

इस मुलाकात के दौरान संघ के पदाधिकारियों में शामिल थे—
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी,
प्रदेश महासचिव कौसलेश तिवारी,
प्रवक्ता पुरन दास,
दिनेश चंद्र खर्कवाल,
संतोष कुमार चंदेल,
डॉ. आलोक कुमार शर्मा
तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी।

प्रतिनिधि मंडल ने भरोसा जताया कि नए स्वास्थ्य संचालक के नेतृत्व में लंबित मुद्दों और कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर जल्द ही सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57