ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

History of 8 December: आज का इतिहास – विश्व घटनाएं, जन्म, निधन और महत्वपूर्ण दिवस

8 दिसंबर के दिन विश्व में हुई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं, बड़े जन्मदिन, प्रमुख निधन और विशेष दिवसों की संपूर्ण जानकारी पढ़ें। SAARC Day और हस्तशिल्प सप्ताह से जुड़े तथ्यों के साथ।

8 दिसंबर: इतिहास में आज का दिन – विश्व की बड़ी घटनाएं, जन्म, निधन और महत्वपूर्ण दिवस

 

 

 

 

8 दिसंबर की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1863 – चिली की राजधानी सेंटियागो के जेसूइट गिरजाघर में भीषण आग, 2,500 से अधिक लोगों की मौत
  • 1881 – ऑस्ट्रिया के विएना थिएटर में आग, 800 से अधिक लोगों की जान गई।
  • 1923 – जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर।
  • 1941 – अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1956 – ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित 16वें ओलंपिक खेलों का समापन
  • 1967 – भारतीय नौसेना की पहली पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेवा में शामिल किया गया।
  • 1976 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1995 – चीन ने 6 वर्षीय झेनकेन नोरबू को पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी।
  • 1998ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने; पहली बार महिला आइस हॉकी ओलंपिक में शामिल।
  • 2000 – ब्रिटेन-रूस रक्षा समझौता पूरा; फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर की नई दवा गैलेंटामाइन की खोज की।
  • 2000 – युगांडा में इबोला वायरस के मामले 400 पार, 160 मौतें रिपोर्ट।
  • 2002 – अमेरिका ने गौमूत्र सहित नीम, हल्दी और जामुन के बाद पेटेंट लिया।
  • 2002 – पूर्वी नेपाल में नक्सलियों का बस पर बम हमला, 5 मृत और 30 से अधिक घायल।
  • 2003 – जिम्बाब्वे ने राष्ट्रकुल से बाहर होने की घोषणा की।
  • 2003वसुंधरा राजे राजस्थान और उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं।
  • 2004 – पाकिस्तान ने 700 किमी मारक क्षमता वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2005 – रेडक्रॉस और रेड क्रीसेंट ने लाल क्रिस्टल को नया चिह्न स्वीकार किया।
  • 2007 – नाटो और अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना ने अफगानिस्तान के मूसा कला जिले में तालिबान पर बड़े हमले किए।

8 दिसंबर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति

  • 1721 – बालाजी बाजीराव, मराठा साम्राज्य के प्रतिष्ठित पेशवा
  • 1875 – तेज बहादुर सप्रू, उदारवादी नेता
  • 1877 – नारायण शास्त्री मराठे, मराठी विद्वान
  • 1897 – बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’, हिंदी कवि व गद्यकार
  • 1900 – उदय शंकर, प्रसिद्ध नृत्य निर्देशक
  • 1901 – अमरनाथ विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी व पत्रकार
  • 1927 – प्रकाश सिंह बादल, पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब
  • 1935 – धर्मेन्द्र, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता
  • 1946 – शर्मिला टैगोर, प्रसिद्ध अभिनेत्री
  • 1956 – अमी घिया, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी

8 दिसंबर को हुए प्रमुख निधन

  • 1947 – भाई परमानंद, स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी
  • 2002 – श्रीपति मिश्रा, कांग्रेस नेता
  • 2005 – विजया देवी, भारतीय राजकुमारी
  • 2015 – रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’, जनकवि

8 दिसंबर: महत्वपूर्ण अवसर और उत्सव

  • दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन दिवस (SAARC Day)
  • अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (8–14 दिसंबर)

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp-Image-2025-09-23-at-1.09.26-PM-300x300
IMG-20250923-WA0360-300x300
WhatsApp-Image-2025-09-25-at-3.01.05-AM-300x298
BackgroundEraser_20250923_132554448-1-300x298
WhatsApp Image 2025-11-23 at 11.25.59 PM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!