Advertisement

कलेक्टर ने किया EVM-VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण

 

 

Image

उत्तर बस्तर कांकेर/ 08 दिसंबर 2025। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्थित ईव्हीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, भंडारण प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के समय प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo
  • भारतीय जनता पार्टी की ओर से: श्री राजेन्द्र सिंह गौर
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से: श्री पुरुषोत्तम पाटिल

इसके अलावा—

  • उप जिला निर्वाचन अधिकारी: श्री जितेन्द्र कुर्रे
  • वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी: अनिभा रेणु सोनबेर
    भी निरीक्षण दल के साथ मौजूद थे।

कलेक्टर ने निर्वाचन से संबंधित मशीनों की सुरक्षा को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए वेयरहाउस की सीसीटीवी व्यवस्था, डबल लॉक सिस्टम, लॉग बुक, तथा प्रवेश-नियंत्रण व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57