Advertisement

कलेक्टर विलास भोसकर की सख्त समीक्षा: पीडीएस, राशनकार्ड, बारदाना, ई-केवाईसी और उज्ज्वला पर कड़े निर्देश

कलेक्टर विलास भोसकर की समीक्षा बैठक: पीडीएस, राशनकार्ड, ई-केवाईसी, बारदाना, उज्ज्वला सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा—कड़े निर्देश जारी

अंबिकापुर, 08 दिसंबर 2025।कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, मार्कफेड, नागरिक आपूर्ति निगम, मंडी बोर्ड एवं छत्तीसगढ़ भंडार गृह निगम की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार एजेंडा की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अमृतलाल ध्रुव, उपयुक्त शारदा अग्रवाल, खाद्य अधिकारी बी.एस. कामटे, सीसीबी नोडल अधिकारी पी.सी. गुप्ता, डीएमओ अरुण विश्वकर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


संदिग्ध राशनकार्डों पर कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में पाए जा रहे संदिग्ध राशनकार्डों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


मिलर बारदाना एवं पीडीएस बारदाना उठाव पर जोर

उन्होंने मिलरों द्वारा बारदाना उठाव और उसे समितियों तक पहुंचाने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए।


एग्रीस्टेक के लंबित यूएफआर खसरों पर तत्काल कार्यवाही

कलेक्टर ने साफ कहा कि लंबित यूएफआर खसरों को प्राथमिकता में लेते हुए तुरंत निपटाया जाए।


धान खरीदी के साथ रकबा समर्पण प्रक्रिया तेजी से करने के निर्देश

किसानों के रकबा समर्पण की कार्यवाही धान खरीदी के साथ ही पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।


राइस मिलर्स का पंजीयन 2 दिवस में पूर्ण करें

कलेक्टर ने मिलर्स के लंबित पंजीयन को 2 दिनों के भीतर पूर्ण करने कहा।


कंप्यूटर ऑपरेटरों की नई पदस्थापना पर निर्देश

धान खरीदी केंद्रों में पदस्थ समस्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को दो दिनों के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्य करने के आदेश दिए गए।


159604 शेष सदस्यों का ई-केवाईसी जल्द करें

जिले में अभी 159604 राशन कार्ड सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है—कलेक्टर ने इसे प्राथमिकता में निपटाने के कड़े निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

वन नेशन वन कार्ड: सूची तैयार कर प्रस्तुत करने निर्देश

कलेक्टर ने कहा कि—

  • सरगुजा जिले के ऐसे राशनकार्डधारी जो अन्य जिले/राज्य से खाद्यान्न ले रहे हैं
  • और अन्य राज्यों के ऐसे कार्डधारी जो सरगुजा से उठाव कर रहे हैं

उनकी अलग सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए।


उज्ज्वला योजना: गैस इंस्टॉलेशन में लापरवाही पर नोटिस

जिले की उन सभी गैस एजेंसियों और ऑयल कंपनी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, जिनके द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गैस इंस्टॉलेशन लंबित है।


शहरी क्षेत्रों में शार्टेज वाली दुकानों पर कार्रवाई

अंबिकापुर (शहरी) क्षेत्र की खाद्य सुरक्षा सहकारी समिति द्वारा संचालित शार्टेज वाली दुकानों को एक माह में हटाने निर्देशित किया गया।

साथ ही—

  • जिन दुकानों में खाद्यान्न की कमी पाई गई
  • या जिन्होंने बारदाना जमा नहीं किया

उनकी कमीशन राशि रोकने के निर्देश दिए गए।


निजी भवनों में संचालित दुकानों का डीएमएफ से भवन निर्माण

ऐसी सभी उचित मूल्य दुकानें, जो निजी भवनों में संचालित हो रही हैं, उन्हें चिन्हांकित कर डीएमएफ फंड से दुकान सह गोदाम निर्माण के निर्देश भी दिए गए।


अनाज व्यापार करने वाले ट्रेडर्स की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

कलेक्टर भोसकर ने मंडी सचिव व मंडी बोर्ड को जिले में पंजीकृत सभी अनाज ट्रेडर्स की सूची खाद्य विभाग को तत्काल उपलब्ध कराने कहा।


नियम विरुद्ध संचालित दुकानों को निरस्त कर नई संस्था को आवंटन

खाद्य सुरक्षा सहकारी समिति एवं लैम्पस की वे दुकानें जो शासन के नियमों का पालन नहीं कर रही हैं, उन्हें निरस्त कर अन्य पात्र संस्था को देने के निर्देश दिए।


जिले की राशनकार्ड स्थिति

खाद्य अधिकारी बी.एस. कामटे के अनुसार—

  • कुल प्रचलित राशन कार्ड: 300717
  • बीपीएल कार्ड: 278987
  • एपीएल कार्ड: 21730
  • कुल सदस्य संख्या: 929237
  • उचित मूल्य दुकानें: 521
  • ई-केवाईसी पूर्णता: 83%

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57