Advertisement

‘दीदी के गोठ’ का पंचम एपिसोड 11 दिसंबर को प्रसारित होगा, नई चेतना 4.0 अभियान पर खास फोकस

‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का 11 दिसंबर को होगा प्रसारण

नई चेतना 4.0 जेंडर अभियान पर केंद्रित रहेगा पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 11 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘दीदी के गोठ’ के पंचम एपिसोड का प्रसारण 11 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह एपिसोड दोपहर 2 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से हिंदी और छत्तीसगढ़ी में प्रसारित होगा। इसके अलावा जगदलपुर आकाशवाणी केंद्र से 2:30 बजे बस्तरिया भाषा में तथा अंबिकापुर आकाशवाणी केंद्र से सरगुजिया भाषा में प्रसारण होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस बार का एपिसोड भारत सरकार के महत्वपूर्ण जेंडर अभियान ‘नई चेतना 4.0’ पर आधारित है, जिसे 25 नवंबर से 23 दिसंबर 2025 तक देशभर में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में कांकेर और रायगढ़ की बिहान दीदियां अपने अनुभव साझा करेंगी। वे बताएंगी कि इस अभियान ने उनके जीवन में किस तरह नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव लाए हैं। समूह आधारित कार्यों में बढ़ती भागीदारी, परिवार और समुदाय में सशक्त उपस्थिति तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने जैसे विषय भी एपिसोड की प्रमुख विशेषताएं होंगी।

‘दीदी के गोठ’ का यह विशेष प्रसारण नई चेतना 4.0 अभियान की प्रेरक कहानियों, जानकारी और जमीनी अनुभवों को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47