Advertisement

बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री साय का संकल्प: विकसित छत्तीसगढ़ के लिए दोहराई प्रतिबद्धता

शहीद वीर नारायण सिंह के पावन बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने दोहराई विकसित छत्तीसगढ़ की प्रतिबद्धता

दो वर्ष पूर्व विधायक दल का नेता चुने जाने पर जताया आभार, भरोसा निभाने का संकल्प दोहराया

रायपुर, 11 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जनजातीय गौरव, राष्ट्रीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के पावन बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर नारायण सिंह की न्याय, समानता और स्वाभिमान की विरासत छत्तीसगढ़ की आत्मा में आज भी समाई हुई है और यही विरासत राज्य को निरंतर नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन के एक महत्वपूर्ण क्षण को भी याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि इसी दिन दो वर्ष पूर्व भाजपा विधायक दल ने सर्वसम्मति से उन्हें नेता चुना था। उन्होंने इसे जीवनभर की बड़ी जिम्मेदारी और जनता तथा संगठन द्वारा प्रदत्त विश्वास बताया। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह भरोसा उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक सजग और उत्तरदायी बनाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ पर विश्वास कर सरकार को ऐतिहासिक जनादेश दिया। इस विश्वास को निभाना उनकी सरकार का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने अधिकांश प्रमुख वादों को समयबद्ध रूप से पूरा किया है, तथा शेष घोषणाओं को भी निर्धारित समय में पूरा करने के लिए कार्य तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि “दोनो वर्ष भले ही कम समय हो, लेकिन हमने जनता के बीच भरोसे की मजबूत नींव तैयार की है।”

राज्य के दीर्घकालिक विकास दृष्टिकोण पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि विज़न डॉक्यूमेंट और नई औद्योगिक नीति के माध्यम से आने वाले वर्षों के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य उद्योग, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य एक सुखी, समृद्ध और अवसरों से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है, जहाँ विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह ने एक न्यायपूर्ण, समान और स्वाभिमानी समाज का जो सपना देखा था, उस दिशा में कार्य करना उनकी सरकार की प्रतिबद्धता भी है और प्रेरणा भी। उन्होंने पुनः आश्वस्त किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार पूरी निष्ठा से कार्यरत है और आगे भी रहेगी।


 

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05