Advertisement

कुनकुरी नेत्रहीन आवासीय विद्यालय का निरीक्षण: कलेक्टर भोसकर ने बच्चों की मांगों पर दिए तत्काल निर्देश

कलेक्टर ने कुनकुरी नेत्रहीन आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, बच्चों की मांगों पर दिए तत्काल निर्देश

अम्बिकापुर, 12 दिसंबर 2025। कलेक्टर विलास भोसकर शनिवार को बतौली ब्लॉक के कुनकुरी स्थित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां शिक्षा, आवास, भोजन, देखभाल सहित सभी मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संचालित सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
कलेक्टर ने बच्चों से सीधे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं, पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

बच्चों ने रखी फुटबॉल और क्रिकेट बैट की मांग, कलेक्टर ने दिए तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान बच्चों ने कलेक्टर से फुटबॉल और क्रिकेट बैट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। कलेक्टर भोसकर ने उनकी मांग को तत्परता से स्वीकार करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक खेल सामग्री तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि “दिव्यांग बच्चों की जरूरतें प्राथमिकता के साथ पूरी की जाएं, ताकि उन्हें सीखने, खेलने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उचित माहौल मिल सके।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

शैक्षणिक भ्रमण की इच्छा पर बोले कलेक्टर — बच्चों को ले जाएं रामगढ़ (उदयपुर)

संवाद के दौरान बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण की भी इच्छा व्यक्त की। इस पर कलेक्टर ने बच्चों को उदयपुर के रामगढ़ भ्रमण के लिए ले जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों के अनुभवों का विस्तार करते हैं और उनके सामाजिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अधिकारियों की मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामसिंह ठाकुर, तहसीलदार सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57