Advertisement

बलरामपुर आज की खबरें: धान खरीदी, कलेक्टर की कार्रवाई, स्वास्थ्य व जनकल्याण से जुड़ी बड़ी खबरें

बलरामपुर आज की खबरें: धान खरीदी, कलेक्टर की कार्रवाई, स्वास्थ्य व जनकल्याण से जुड़ी बड़ी खबरें

दिनांक: 13 दिसंबर 2025


धान खरीदी में बड़ा फैसला: तूहर टोकन अब 24×7 उपलब्ध

बलरामपुर/ प्रदेश सरकार ने धान खरीदी को किसानों के लिए और अधिक आसान बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है। अब तूहर टोकन ऐप 24 घंटे, सातों दिन खुला रहेगा। किसानों को टोकन काटने के लिए किसी निर्धारित समय की बाध्यता नहीं होगी।

अब किसान 13 जनवरी तक आगामी 20 दिनों के लिए टोकन ले सकेंगे। वहीं 2 एकड़ या उससे कम रकबा वाले किसान 31 जनवरी तक टोकन प्राप्त कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह सुविधा लघु किसानों के लिए दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह निर्णय उसी सोच का परिणाम है।


कलेक्टर की सख्ती: घने जंगल में 3 किमी पीछा कर पकड़ा गया अवैध धान

बलरामपुर/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने अंतरराज्यीय सीमा तालकेश्वरपुर के घने जंगलों में स्वयं 3 किलोमीटर पीछा कर दो पिकअप वाहन पकड़े, जिनमें करीब 140 बोरी अवैध धान का परिवहन किया जा रहा था।

अवैध धान एवं वाहनों को थाना सनवाल के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन व भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण

बलरामपुर/ कलेक्टर श्री कटारा ने रामचंद्रपुर एवं विजयनगर धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर तौल, नमी, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बारदाना एवं भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने किसानों से संवाद कर आश्वस्त किया कि धान खरीदी पूरी तरह पारदर्शी और किसान हितैषी रहेगी।


जिला चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक महिला नसबंदी

बलरामपुर/ जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। जिला चिकित्सालय में पहली बार लेप्रोस्कोपिक विधि से महिला नसबंदी (एलटीटी) सफलतापूर्वक की गई।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा 6 महिला हितग्राहियों का सफल ऑपरेशन किया गया। अब प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।


तातापानी महोत्सव 2026: नीलामी 29 दिसंबर को

बलरामपुर/ तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव 2026 (14–16 जनवरी) के आयोजन हेतु झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार एवं पार्किंग स्थल की नीलामी 29 दिसंबर को की जाएगी।

इच्छुक व्यक्ति/फर्म 29 दिसंबर सुबह 10 बजे तक ग्राम पंचायत तातापानी में आवेदन जमा कर सकते हैं।


चार दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान

बलरामपुर/ अंधत्व निवारण की दिशा में जिले में 4 दिवसीय नेत्र सुरक्षा अभियान चलाया गया।

इस दौरान 50 वर्ष से अधिक आयु के 1445 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 411 हितग्राहियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया।


दुर्गम बिलकोना गांव में आवास चौपाल

बलरामपुर/ शंकरगढ़ विकासखंड के दुर्गम बिलकोना गांव में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के बीच पहुंचकर आवास चौपाल लगाई।

उन्होंने जमीन पर बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया और पीएम-जनमन आवास योजना के तहत समयबद्ध आवास निर्माण के लिए प्रेरित किया।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57