Advertisement

सरगुजा में JNVST परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक संपन्न, 21 केंद्रों पर 4543 विद्यार्थी हुए शामिल

जिले में JNVST परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित रूप से संपन्न


अंबिकापुर | 14 दिसंबर 2025 |जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST परीक्षा-2026) का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल आयोजन पर जवाहर नवोदय विद्यालय सरगुजा के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिन्हा ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

21 परीक्षा केंद्रों में हुआ आयोजन

जिले में JNVST परीक्षा-2026 का आयोजन कुल 21 परीक्षा केंद्रों में किया गया, जिसमें 7 विकासखंड शामिल रहे। परीक्षा के लिए कुल 5953 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें 2712 बालक एवं 3241 बालिकाएँ शामिल थीं।

4543 विद्यार्थी रहे उपस्थित

परीक्षा में कुल 4543 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जिनमें 2010 बालक और 2533 बालिकाएँ शामिल हैं। वहीं 1410 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे, जिनमें 702 बालक एवं 708 बालिकाएँ थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रशासनिक व्यवस्थाओं की सराहना

प्राचार्य डॉ. एस.के. सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन एवं निगरानी की समुचित व्यवस्था रही, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकी।
उन्होंने परीक्षा में संलग्न सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया।

जिला शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा ने भी परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जिले में इसका सफल आयोजन सराहनीय है।

विद्यार्थियों को शुभकामनाएं

प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करेंगे। वहीं जिला प्रशासन ने भी सहयोग देने वाले सभी विभागों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार की सुव्यवस्थित और सफल परीक्षाओं के आयोजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57