Advertisement

यूथ कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर पर गंभीर आरोप, रायपुर में रेस्टोरेंट तोड़फोड़ के बाद स्कॉर्पियो से उत्पात

यूथ कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर पर दोहरी कार्रवाई की आंच: रेस्टोरेंट तोड़फोड़ के बाद बैजनाथपारा में स्कॉर्पियो से उत्पात

रायपुर। राजधानी रायपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल ठाकुर एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पहले सेरीखेडी स्थित वुडलैंड रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ और अब बैजनाथपारा इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।


रेस्टोरेंट विवाद से शुरू हुई कहानी

जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई 2024 की रात करीब 11:30 बजे राहुल ठाकुर अपने दोस्तों के साथ वुड आइलैंड रेस्टोरेंट, सेरीखेडी पहुंचे थे। खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट स्टाफ से विवाद हुआ। दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद राहुल और उसके साथी वहां से चले गए।

इसके अगले दिन यानी 29 जुलाई को शाम 4:30 से 5 बजे के बीच, राहुल ठाकुर 10 से 15 युवकों के साथ दोबारा रेस्टोरेंट पहुंचा। आरोप है कि रेस्टोरेंट के भीतर घुसते ही गाली-गलौज करते हुए स्टाफ को खोजा गया और फिर जमकर तोड़फोड़ की गई।


सोफा, टीवी, CCTV, DJ सिस्टम तक तोड़ा गया

आरोपियों ने रेस्टोरेंट में रखे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • सोफा और कुर्सियां
  • कांच और डेकोरेशन
  • टीवी, फ्रिज
  • सीसीटीवी कैमरे
  • डीजे सिस्टम

को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। तोड़फोड़ के बाद डरे-सहमे स्टाफ के अधिकांश कर्मचारी मौके से भाग गए

रेस्टोरेंट मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने राहुल ठाकुर, प्रथम चौधरी सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


बैजनाथपारा में स्कॉर्पियो से मचाया आतंक

इसी बीच सोमवार देर रात रायपुर के बैजनाथपारा इलाके में एक और घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक राहुल ठाकुर अपने साथियों के साथ तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो में इलाके में घूमा और कई खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो को तेज रफ्तार में दौड़ते और वाहनों से टकराते देखा जा सकता है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, हादसे में कई लोग बाल-बाल बचे।


रहवासियों ने पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

तेज रफ्तार और उत्पात से आक्रोशित लोगों ने राहुल ठाकुर और उसके साथियों को पकड़कर मारपीट की। हालांकि किसी तरह राहुल अपने साथियों के साथ कार लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना से गुस्साए लोगों ने देर रात कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में राहुल ठाकुर और पारस वाधवा को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47