Advertisement

अम्बिकापुर न्यूज़ अपडेट: कलेक्टर की बैठक, ई-ऑफिस लागू, एनएसए कार्रवाई, धान खरीदी और सामाजिक कार्यक्रम

अम्बिकापुर कलेक्टर की साप्ताहिक समय-सीमा बैठक, 1 जनवरी से ई-ऑफिस और आधार बेस्ड उपस्थिति अनिवार्य

अम्बिकापुर | 17 दिसंबर 2025 | कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं पीजी पोर्टल से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर भोसकर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि 1 जनवरी 2026 से सभी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली प्राथमिकता से लागू की जाएगी। अब किसी भी प्रकार की फाइल या पत्राचार केवल ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाएगा। यह कदम शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाएगा।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से शत-प्रतिशत आधार आधारित उपस्थिति लागू होगी। सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समय से पहले आधार पंजीयन पूर्ण करना अनिवार्य होगा। शासकीय कार्य या दौरे पर जाने की स्थिति में विभाग प्रमुख को लिखित सूचना देनी होगी। उपस्थिति के आधार पर ही वेतन जारी किया जाएगा।

धान खरीदी पर सख्ती

धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, कोचियों-बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई तथा परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए।

मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर निर्धारित है। संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत सत्यापन प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए कि आमजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। लापरवाही या शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत युवक पर एक वर्ष का निरोध आदेश

अम्बिकापुर | 17 दिसंबर 2025| जिला मजिस्ट्रेट, सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक के विरुद्ध एक वर्ष का निरोध आदेश पारित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा की अनुशंसा पर जय आदित्य तिवारी उर्फ अंश पंडित (21 वर्ष), निवासी जरहागढ़, थाना अम्बिकापुर के विरुद्ध एनएसए की धारा 3(2) के तहत यह आदेश 12 दिसंबर 2025 को जारी किया गया। आदेशानुसार आरोपी को एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में निरुद्ध रखा जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला खनिज संस्थान न्यास में सहायक ग्रेड-03 पद हेतु 31 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर | 17 दिसंबर 2025|छत्तीसगढ़ शासन, खनिज साधन विभाग के आदेशानुसार जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) अंतर्गत जिला कार्यालय सरगुजा में सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2025 तक कार्यालय कलेक्टर, कम्पोजिट बिल्डिंग, कक्ष क्रमांक-20 में कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तृत जानकारी www.surguja.nic.in एवं जिला कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।


गुरु घासीदास जयंती पर 18 दिसंबर को पशुवध गृह रहेंगे बंद

अम्बिकापुर | 17 दिसंबर 2025|नगर निगम अम्बिकापुर आयुक्त ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में सभी पशुवध गृह बंद रहेंगे।

इस दिन मांस, मछली, बकरा, बकरी, मुर्गा-मुर्गी का वध एवं विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी विक्रेताओं को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


डिजिटल व्यवस्था से धान विक्रय हुआ आसान, ‘किसान तुहंर टोकन’ ऐप से किसान बने स्मार्ट

अम्बिकापुर | 17 दिसंबर 2025|जिले में धान उपार्जन केंद्रों पर लागू डिजिटल व्यवस्था से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। किसान अब ‘किसान तुहंर टोकन’ ऐप से घर बैठे टोकन काटकर बिना भीड़ के धान विक्रय कर पा रहे हैं।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम झिंदकालो के किसान अशोक कुमार सिंह ने ऐप के माध्यम से 94.80 क्विंटल धान का दूसरा टोकन घर बैठे काटा। उन्होंने बताया कि ऐप के उपयोग से समय और श्रम दोनों की बचत हुई।

उपार्जन केंद्र पर नमी परीक्षण के बाद तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से की गई। माइक्रो एटीएम सुविधा से किसानों को वहीं से राशि निकासी की सुविधा भी मिल रही है।

किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी पर संतोष जताया।


रजत जयंती 2025 पर वृद्धजन सम्मान सम्मेलन आयोजित

अम्बिकापुर | 17 दिसंबर 2025|रजत जयंती 2025 के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धाश्रम अजिरमा में वृद्धजन सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया तथा ठंड को देखते हुए स्वेटर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों की गीत-संगीत प्रस्तुतियों ने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में उप संचालक समाज कल्याण विभाग व्ही.के. उईके सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57