राज्य

अंतर विभागीय प्रतियोगिता-2022 (क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं रस्साकशी) का आगाज़।

अंतर विभागीय प्रतियोगिता-2022 (क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं रस्साकशी) का आगाज़।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रिपोर्ट अमन गोस्वामी मो 9140484490 बरेली 3 अप्रैल, 2022ः इज्जतनगर मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में रेलवे स्टेडियम रोड नंबर-4, इज़्ज़तनगर में आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022 (क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस एवं रस्साकशी) का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत द्वारा गुब्बारे छोड़कर व सभी टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने कहा कि भारतीय रेल ने देश को अनेकोनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को सच्ची खेल भावना के साथ खेलें और अपने उत्कृष्ट खेल कोशल का प्रदर्शन करें।

उद्घाटन क्रिकेट मैच वाणिज्य विभाग और यांत्रिक (सवारी एवं माल डिब्बा) विभागों के मध्य खेला गया जिसमें वाणिज्य विभाग की टीम ने यांत्रिक (सवारी एवं माल डिब्बा) विभाग की टीम को 47 रन से पराजित किया। यांत्रिक (सवारी एवं माल डिब्बा) विभाग ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया जो कि सही साबित नहीं हुआ और वाणिज्य विभाग की टीम ने 20 ओवर में 194 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। अमृतेश ने 63, निर्भय ने 36 व बृजेश ने 22 रनों का योगदान दिया। यांत्रिक (सवारी एवं माल डिब्बा) विभाग की तरफ से विद्याशंकर ने 2 विकेट लिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यांत्रिक (सवारी एवं माल डिब्बा) विभाग की पूरी टीम वाणिज्य विभाग टीम की गेंदबाज़ी के आगे 17.5 ओवरों में 146 रन पर ढ़ेर हो गयी। जितेंद्र ने 45 व पुर्नवासी ने 27 रन बनाए। वाणिज्य विभाग टीम के गेंदबाज ईश्वर व शिवम ने 3-3 व अमृतेश ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।

दूसरा मैच इलेक्ट्रिकल व इंजीनियरिंग विभागों की टीम के मध्य खेला गया जिसमे इलेक्ट्रिकल टीम ने इंजीनियरिंग टीम को 9 रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इलेक्ट्रिकल टीम ने 20 ओवर में 154 रन बनाये। मुकुल ने 47, कृष्णमोहन ने 31 रनों का योगदान दिया। इंजीनियरिंग टीम की तरफ से रोहित ने 5 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग की पूरी टीम कांटे की टक्कर में 19.2 ओवरों में 145 रन पर आल आउट हो गयी। राजेश ने शानदार 75 व सूरज ने 28 रन बनाए। इलेक्ट्रिकल टीम की तरफ से रोहिताश व आकाश ने 3-3 खिलाड़ियों को आउट किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वार्ष्णेय, मुख्य कारखाना प्रबंधक श्री राजेश अवस्थी, मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री सनत जैन, नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी सहित मंडल व यांत्रिक कारखाना के अधिकारी तथा खेल प्रेमी उपस्थित थे।

मंडल क्रीड़ा सचिव श्रीमती गीता शर्मा ने बताया कि कल पहला मैच कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग की टीम मध्य प्रातः 8ः00 बजे तथा दूसरा मैच परिचालन व सिगनल विभाग की टीमों के मध्य प्रातः 11ः00 बजे से खेला जायेगा।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!