Advertisement

धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था से मजबूत हुआ किसानों का भरोसा, कांकरिया बोले – प्रक्रिया रही पूरी तरह सहज

धमतरी, 19 दिसंबर 2025/पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी ढंग से संचालित की जा रही है। किसानों की सुविधा एवं समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

इसका सकारात्मक प्रभाव यह देखने को मिल रहा है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं और शासन की योजनाओं का सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है।

धान खरीदी में तुंहर टोकन ऐप ने किसानों के लिए पूरी प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। समय पर टोकन, सुव्यवस्थित तौल व्यवस्था, बैठने की सुविधा, पेयजल और छाया जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं ने किसानों का भरोसा शासन-प्रशासन पर और मजबूत किया है। जिले के किसान इन व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर खुशी जाहिर कर रहे हैं।

🌾 किसान नरेन्द्र कांकरिया की प्रेरणादायक कहानी

ग्राम पोटियाडीह के किसान श्री नरेन्द्र कांकरिया ने खरीफ मौसम में अपने 8 एकड़ 15 डिस्मिल रकबे में धान की खेती की। उन्हें तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से पहले ही टोकन में 80 क्विंटल धान बेचने का अवसर मिला।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

श्री कांकरिया बताते हैं कि धान उपार्जन केंद्र पर पहुंचने से लेकर तौल और रसीद प्राप्त होने तक पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी और परेशानी मुक्त रही।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान से उन्होंने ट्रैक्टर खरीदा, जिससे खेती का कार्य आसान हुआ और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई। ट्रैक्टर पर लिया गया ऋण अभी चल रहा है, जिसे वे इस बार धान विक्रय से प्राप्त राशि से चुकाने की योजना बना रहे हैं। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का बकाया भी पटाने का लक्ष्य है।

किसान का कहना है कि समय पर भुगतान मिलने से आर्थिक दबाव कम होता है और खेती में दोबारा निवेश करने का आत्मविश्वास बढ़ता है।

शासन-प्रशासन के प्रति आभार

किसान नरेन्द्र कांकरिया ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बेहतर सुविधाओं और सुचारू व्यवस्था के कारण किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। यह व्यवस्था किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

धमतरी जिले में धान खरीदी की यह सुव्यवस्थित प्रक्रिया न केवल किसानों की मेहनत को सम्मान दिला रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है। यह शासकीय प्रयास किसानों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव का सशक्त उदाहरण बन रहा है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47