Advertisement

बिहार भाजपा सोशल मीडिया टीम की बैठक, 23 दिसंबर को नितिन नवीन के आगमन की तैयारियों पर चर्चा

बिहार भाजपा सोशल मीडिया टीम की परिचयात्मक बैठक संपन्न, 23 दिसंबर को नितिन नवीन के प्रथम बिहार आगमन की तैयारियों पर चर्चा

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के मार्गदर्शन में बिहार भाजपा सोशल मीडिया टीम के साथ एक परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति को अंतिम रूप देना रहा।

बैठक में बिहार भाजपा सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोवित सहित सोशल मीडिया टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के डिजिटल विस्तार, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 23 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रथम बिहार आगमन की तैयारियों को लेकर रहा। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का बिहार आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और इसे व्यापक जनसमर्थन के साथ प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया टीम से कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म आज जनसंवाद का सबसे मजबूत माध्यम बन चुका है। ऐसे में पार्टी की विचारधारा, विकास कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों को सकारात्मक और सशक्त रूप में जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया टीम की है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 23 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें लाइव अपडेट्स, वीडियो, ग्राफिक्स और जनसंपर्क सामग्री साझा की जाएगी। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच कार्यक्रम को लेकर उत्साह पैदा किया जा सके।

भाजपा नेताओं ने भरोसा जताया कि संगठित रणनीति और डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग से बिहार में पार्टी की जनसंपर्क क्षमता और अधिक मजबूत होगी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47