Advertisement

मनरेगा पर मोदी सरकार ने बुलडोजर चलाया, गरीबों के अधिकारों पर हमला: सोनिया गांधी

मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया, गरीबों के अधिकारों पर हमला: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा एक क्रांतिकारी कानून था, जिसने करोड़ों ग्रामीण और गरीब परिवारों को रोजगार का कानूनी अधिकार दिया और ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाया।

सोनिया गांधी का यह बयान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर “बुलडोजर चला दिया” है। न केवल महात्मा गांधी का नाम हटाया गया, बल्कि कानून के स्वरूप को भी मनमाने ढंग से बदल दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरीबों, किसानों और मजदूरों के हितों पर हमला

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस कानून को कमजोर कर देश के करोड़ों किसानों, श्रमिकों और गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी, लेकिन सरकार की नीतियों से इसका मूल उद्देश्य कमजोर हुआ है।

20 साल पहले भी लड़ी थी, आज भी संघर्ष जारी

सोनिया गांधी ने कहा कि 20 साल पहले गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संघर्ष किया था और आज भी इस “काले कानून” के खिलाफ लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों और श्रमिकों के हक की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47