Advertisement

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे, जेपी नड्डा ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड, कांग्रेस पर जमकर हमला

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित “जनादेश परब” कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने राज्य सरकार का 2 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की राजनीति “वादा करो और भूल जाओ” की रही है।

 

जेपी नड्डा ने कहा कि

“आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजनीतिक संस्कृति को बदला है। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं और जो नहीं कहा, वह भी कर के दिखाते हैं।”

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले विधानसभा चुनाव के दौरान जब वे छत्तीसगढ़ आए थे, तब प्रदेश की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर भ्रष्टाचार, कुशासन और नक्सलवाद से समझौता करने वाली बघेल सरकार को उखाड़ फेंका।

महिला सशक्तिकरण और कल्याण योजनाएं

जेपी नड्डा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में दी जा रही है। साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए महतारी सदन योजना पर भी काम किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नक्सलवाद, स्वास्थ्य और विकास पर जोर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संकल्पशक्ति से छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्त होने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

जेपी नड्डा ने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2000 में राज्य में केवल 1 मेडिकल कॉलेज था, जबकि आज 11 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं और जल्द ही 4 नए मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं, जिनमें जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा भी शामिल हैं।

कांग्रेस और विपक्ष पर हमला

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जनता की अपेक्षाओं को समझने में विफल रही है। उन्होंने धारा-370, तीन तलाक, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। साथ ही बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस को अवसरवादी और स्वार्थ की राजनीति करने वाली पार्टी बताया।

जनादेश परब में लाभार्थियों से संवाद

कार्यक्रम के दौरान जेपी नड्डा ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बीते दो वर्षों में हर वर्ग के उत्थान और प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए नए प्रतिमान स्थापित किए हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47