Advertisement

नितिन नवीन का पटना आगमन: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बिहार में भव्य स्वागत, रोड शो से दिखी संगठन की ताकत

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पदभार ग्रहण के बाद पहली बार बिहार आगमन पर पटना में उनका भव्य, ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। पटना एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री द्वय सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके बाद पटना में आयोजित भव्य रोड शो में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा बिहार ने इसे केवल एक आगमन कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नए संकल्प का प्रतीक बताया। पार्टी ने कहा कि साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय नेतृत्व तक नितिन नवीन का सफर भाजपा की कार्यकर्ता-केंद्रित राजनीति का जीवंत उदाहरण है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि आज बिहार को गर्व है कि राज्य का एक बेटा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के शीर्ष कार्यकारी पद तक पहुंचा है। कार्यकर्ताओं का अपार स्नेह और जोश यह संकेत देता है कि संगठन पूरी तरह एकजुट है और आने वाले समय में बिहार में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47