Advertisement

Betul Medical College: जे.पी. नड्डा बोले– PPP मॉडल से बदलेगी स्वास्थ्य और रोजगार की तस्वीर

बैतूल को मिला PPP मेडिकल कॉलेज का तोहफा

जे.पी. नड्डा बोले– स्वास्थ्य और रोजगार दोनों की दिशा में बदलेगी जिले की तस्वीर

बैतूल/भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मध्य प्रदेश के बैतूल में जन–निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित मेडिकल कॉलेज के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत कर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने इसे बैतूल जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया।

जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था जब मध्य प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 33 मेडिकल कॉलेज हो चुकी है और आने वाले समय में 50 से अधिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।

नड्डा ने कहा कि बैतूल में PPP मोड पर बनने वाला मेडिकल कॉलेज केवल एक भवन संरचना नहीं है, बल्कि यह

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • गाँव–गाँव तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने,
  • युवाओं को मेडिकल क्षेत्र में रोजगार,
  • और पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का माध्यम बनेगा।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल बैतूल बल्कि आसपास के जिलों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में विकेंद्रीकरण को लेकर गहन चिंतन किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ बीमार व्यक्ति का इलाज करना नहीं, बल्कि नागरिकों को बीमार होने से पहले बचाना भी है।

नड्डा के अनुसार, मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और दूरगामी सुधार किए गए हैं।

जेपी नड्डा ने बैतूल समेत पूरे मध्य प्रदेश के लोगों को मेडिकल कॉलेज की इस नई सौगात के लिए हार्दिक बधाई दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47