रायपुर में 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन, CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में आयोजित 45वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्चरी एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ देने के लिए लगातार कार्य कर रही है, ताकि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के कोषाध्यक्ष राम गर्ग तथा छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया सहित खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।