Advertisement

सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सांसद खेल महोत्सव ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 26 दिसंबर 2025। सांसद खेल महोत्सव– ‘फिट युवा, विकसित भारत’ का भव्य समापन समारोह आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय खेल एवं युवा कार्य मंत्री मनसुख मांडविया तथा देशभर के सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस की शुभकामनाओं के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन युवा पीढ़ी में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सशक्त मंच देते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह खेल महोत्सव लगभग चार महीनों तक रायपुर संसदीय क्षेत्र के 36 स्थानों पर आयोजित हुआ, जिसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल को विशेष बधाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि खेलों में जीत-हार से अधिक अनुशासन, टीम भावना, समर्पण और निरंतर अभ्यास महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस महोत्सव से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठा रही है। खेल अलंकरण समारोह पुनः शुरू किया गया है। ओलंपिक में चयनित खिलाड़ी को 21 लाख रुपये, जबकि स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः 3 करोड़, 2 करोड़ और 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की मेजबानी छत्तीसगढ़ करेगा, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। रायपुर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, जहां जनवरी माह में पुनः बड़े मुकाबलों का आयोजन होगा। खेलो इंडिया कार्यालयों की स्थापना कर नई प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 29 अगस्त को हुआ था और इसमें 542 गांवों के 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर देश में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन में उतना ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में पारंपरिक और आधुनिक खेलों का अनूठा संगम देखने को मिला। गेड़ी प्रतियोगिता में 70 वर्षीय महिलाओं की भागीदारी, ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों द्वारा रस्साकशी में हिस्सा लेना और स्कूल छोड़ चुके युवाओं को मंच मिलना—यह आयोजन सामाजिक समरसता और समावेशन का प्रतीक बना।

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
समूह खेलों में प्रथम स्थान पर 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान पर 5,000 रुपये तथा
एकल खेलों में प्रथम स्थान पर 3,100 रुपये और द्वितीय स्थान पर 1,000 रुपये, साथ में पदक, प्रशस्ति-पत्र और टी-शर्ट प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिस्वरंजन, खेल विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और नागरिक उपस्थित रहे।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57