अंबिकापुर: जन शिक्षण संस्थान में चित्र प्रदर्शनी व जन जागरूकता कार्यक्रम, विकसित भारत विजन 2047 पर चर्चा

जन शिक्षण संस्थान में चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अंबिकापुर, 26 दिसंबर 2025।केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार (रायपुर) के तत्वावधान में अंबिकापुर स्थित जन शिक्षण संस्थान के सभागार में चित्र प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए छोटे कस्बों और गांवों का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समावेशी विकास और नागरिकों के सशक्तिकरण पर आधारित है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों को मजबूत कर ही भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को विकसित भारत विजन–2047 की अवधारणा से अवगत कराया गया और इस पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें

  • पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
  • चित्रकला प्रतियोगिता
  • स्लोगन लेखन प्रतियोगिता
  • मेहंदी प्रतियोगिता
  • रंगोली प्रतियोगिता

शामिल रहीं।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों से जोड़ते हुए जन जागरूकता और सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।