Advertisement

Veer Bal Diwas 2025: सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर गुरुद्वारे में की अरदास, साहिबज़ादों के बलिदान को किया नमन

वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर गुरुद्वारे में टेका मत्था

रायपुर।‘वीर बाल दिवस’ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धापूर्वक अरदास की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के साहिबज़ादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और मानव मूल्यों की रक्षा के लिए जो अद्वितीय बलिदान दिया, वह न केवल सिख समाज बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए साहस, त्याग और अडिग आस्था का शाश्वत प्रतीक है।

सीएम साय ने कहा कि साहिबज़ादों की अमर शहादत हमें अन्याय के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े रहने और जीवन में सत्य के मार्ग पर अटल रहने की निरंतर प्रेरणा देती रहेगी।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और शांति के लिए भी प्रार्थना की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57