Advertisement

PM Rashtriya Bal Puraskar: कोंडागांव की जूडो खिलाड़ी योगिता मंडावी को राष्ट्रपति से मिला सम्मान

कोंडागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी योगिता मंडावी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इस सम्मान के साथ योगिता मंडावी की खेल प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उनकी यह उपलब्धि न केवल कोंडागांव बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के युवाओं और खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है।

प्रदेशवासियों और खेल प्रेमियों ने योगिता मंडावी को इस बड़ी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं। यह सम्मान यह दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां खेल के हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57