अनुराग सिंहदेव की माता के निधन पर टी.एस. सिंहदेव ने जताया शोक

टी.एस. सिंहदेव ने अनुराग सिंहदेव की माता के निधन पर जताया शोक

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती स्वर्णलता सिंहदेव जी के निधन पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

टी.एस. सिंहदेव ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने स्मरण किया कि जब भी शंकरगढ़ जाना होता था, अनुराग सिंहदेव के परिवार से, विशेषकर उनके माता-पिता से, स्नेहपूर्वक भेंट होती थी।

उन्होंने इस दुःख की घड़ी में अनुराग सिंहदेव एवं पूरे शकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।