Advertisement

नेतन्याहू की ट्रंप को खुली तारीफ, बोले– व्हाइट हाउस में इज़राइल को कभी इतना बड़ा दोस्त नहीं मिला

ट्रंप की खुलकर तारीफ: नेतन्याहू बोले—व्हाइट हाउस में कभी इतना बड़ा दोस्त नहीं मिला

वॉशिंगटन। इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि व्हाइट हाउस में इज़राइल को ट्रंप जैसा दोस्त कभी नहीं मिला। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में हुई मुलाकात के दौरान नेतन्याहू ने अमेरिका-इज़राइल संबंधों को “दूसरे किसी भी साझेदारी से बेहतर” बताया।

इज़राइली प्रधानमंत्री कार्यालय (@IsraeliPM) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले। इस अवसर पर शहीद बंधक मास्टर-सार्जेंट रैन ग्विली के परिवार से भी ट्रंप और नेतन्याहू ने मुलाकात की।

बैठक की शुरुआत में नेतन्याहू ने कहा,
“व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप जैसा दोस्त हमने कभी नहीं देखा। यह सिर्फ़ मुलाकातों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी गंभीरता और विषयवस्तु से भी स्पष्ट होता है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

नेतन्याहू ने यह भी कहा कि पहले यह धारणा थी कि अमेरिका मध्य-पूर्व में अपने हित तभी साध सकता है जब वह इज़राइल से दूरी बनाए, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके ठीक उलट रास्ता अपनाया और साझेदारी को और मजबूत किया।

इज़राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू और शिक्षा मंत्री योआव किश ने डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी कि यहूदी समुदाय के लिए उनके “विशिष्ट योगदान” के लिए उन्हें प्रतिष्ठित “इज़राइल प्राइज” से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक के बाद नेतन्याहू ने कहा,
“राष्ट्रपति ट्रंप का इज़राइल के प्रति समर्थन असाधारण रहा है। उनकी मित्रता और सहयोग ने दोनों देशों को बड़े फैसले लेने में सक्षम बनाया।”

नेतन्याहू के इन बयानों को अमेरिकी राजनीति और पश्चिम एशिया की कूटनीति में एक अहम संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57