Advertisement

कुछ सामंती एवं शोषक चरित्र वाले लोगों को विधायक जी का झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक बनना हजम नहीं हो रहा है ,क्योंकि ऐसे लोगों को कभी भी गरीबों मजदूरों एवं आम लोगों के कार्य करने वाले लोग पसंद नहीं आते । दीपू सिन्हा

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने लातेहार के लोकप्रिय झामुमो विधायक सह झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री मा० वैद्यनाथ राम जी के ऊपर कुछ लोगों द्वारा सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए लगाए गए अनर्गल आरोप का तीव्र निंदा एवं प्रतिकार प्रेस विज्ञप्ति जारी कर किया है।

झारखंड ब्यूरो अजय सिन्हा के साथ मंडल प्रभारी बबलू खान की रिपोर्ट लातेहार प्रदेश खबर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ सामंती एवं शोषक चरित्र वाले लोगों को विधायक जी का झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक बनना हजम नहीं हो रहा है ,क्योंकि ऐसे लोगों को कभी भी गरीबों मजदूरों एवं आम लोगों के कार्य करने वाले लोग पसंद नहीं आते। ऐसे लोग विधायक जी के लोकप्रिय कार्यों एवं उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखकर काफी चिंतित एवं परेशान हो रहे हैं और उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लातेहार की जनता विधायक जी को अच्छी तरह से जानती एवं पहचानती है और वह इन जैसे लोगों के बहकावे में आने वाली नहीं है। विधायक जी के झामुमो में जाने और उनके विधायक बन जाने से जिन लोगों के पेट में मरोड़े उठ रही है वह अपना इलाज करवा ले क्योंकि इस तरह की ओछी हरकतें करने से उन्हें कोई फायदा होने वाला नहीं है। विधायक जी के ऊपर किए गए किसी भी प्रकार के षड्यंत्र एवं हमले का चाहे वह मौखिक हो या वैचारिक मुंहतोड़ जवाब झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05