Advertisement

बिलासपुर विकास पर मुख्यमंत्री साय की समीक्षा बैठक, सड़क–फ्लाईओवर–एयरपोर्ट सहित बड़ी परियोजनाओं पर फैसला

रायपुर, 06 जनवरी 2025 | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि राज्य सरकार शहरों के संतुलित, समावेशी और योजनाबद्ध विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन में बिलासपुर नगर निगम और आसपास के क्षेत्रों के विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में बिलासपुर शहर एवं बाह्य क्षेत्रों में संचालित और प्रस्तावित विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायधानी बिलासपुर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए यहां अधोसंरचना को मजबूत करना जरूरी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ और नियमित पेयजल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैठक में फ्लाईओवर, रिंग रोड, एयरपोर्ट विस्तार, ई-बस सेवा, ट्रांसपोर्ट नगर, अरपा विशेष क्षेत्र विकास परियोजना, सिम्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, जल निकासी और जलभराव समाधान सहित कई अहम परियोजनाओं पर सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को उद्योग और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश भी दिए

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47