Advertisement

लुन्ड्रा में घर से मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख का मशरूका बरामद

घर से मोटरसाइकिल व स्कूटी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लुन्ड्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चंद घंटे में चोरी का मशरूका बरामद

अम्बिकापुर | 18 जनवरी 2026 |थाना लुन्ड्रा पुलिस ने घर से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए दोनों दोपहिया वाहन एवं घटना में प्रयुक्त औजार को जब्त किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वाहन चोरों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रघुवीर अग्रवाल, निवासी ग्राम चिरंगा नवापारा, थाना लुन्ड्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को उनके परिवार के सभी सदस्य अम्बिकापुर गए हुए थे। शाम के समय वे घर के भीतर थे और बाउंड्री गेट में ताला लगा हुआ था। रात्रि में जब उनकी पत्नी और बच्चे लौटे तो देखा कि बाउंड्री गेट का ताला टूटा हुआ था।

बाउंड्री के अंदर पोर्च में खड़ी होंडा CD 110 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG/15/DU/8552, काला रंग) एवं जुपिटर स्कूटी (क्रमांक CG/15/ED/6867, मेहरून रंग) गायब थीं। साथ ही घर में लगे दो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए थे। अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर वाहन चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 13/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर संदेही बबुआ उर्फ संजय मरावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी की पहचान बबुआ उर्फ संजय मरावी, उम्र 20 वर्ष, पिता केश्वर सिंह मरावी, निवासी ऊपरपोड़ी नवापारा, थाना लुन्ड्रा के रूप में हुई।

आरोपी के कब्जे से चोरी की गई होंडा मोटरसाइकिल और जुपिटर स्कूटी, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये है, को बरामद किया गया। इसके साथ ही ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी जब्त की गई। पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना लुन्ड्रा से सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, एस.आर. साहू, आरक्षक शिव प्रसाद खलखो, वीरेंद्र खलखो एवं बालकेश्वर सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47