Advertisement

भोजपुरी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ तातापानी महोत्सव का भव्य समापन

बलरामपुर | 19 जनवरी 2026 |तीन दिवसीय ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव का समापन रविवार की रात भोजपुरी कलाकारों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।

समापन दिवस पर स्थानीय छात्र-छात्राओं ने नृत्य, नाटक और लोक कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया। तातापानी महोत्सव का मंच प्रतिभाओं से गुलजार रहा और दर्शकों से पूरा परिसर खचाखच भरा रहा।

भोजपुरी कलाकारों ने बांधा समां

भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक रितेश पांडेय ने अपने चर्चित गीतों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया। वहीं भोजपुरी फिल्म जगत की चर्चित कलाकार डिंपल सिंह और खुशी कक्कड़ ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। लगातार प्रस्तुतियों के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित ऐतिहासिक तातापानी महोत्सव में इस वर्ष भी पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। स्थानीय मांग के अनुरूप समापन समारोह की सांस्कृतिक संध्या में भोजपुरी कलाकारों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमनलाल, डीएफओ आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री हीरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47