Advertisement

उत्तर प्रदेश दिवस 2026: योगी आदित्यनाथ का प्रदेशवासियों को संदेश, बोले– यूपी बना भारत के विकास का ग्रोथ इंजन

लखनऊ,उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को “संघर्ष से संकल्प और संकल्प से सिद्धि” तक की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं वाला उत्तर प्रदेश अब नीतिगत उदासीनता और अराजकता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ राज्य में कानून एवं सुशासन का राज स्थापित किया गया है, जिससे निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा और व्यवस्था के बेहतर होने से आम नागरिक का भरोसा शासन पर बढ़ा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जीरो पॉवर्टी लक्ष्य के तहत सरकार की योजनाओं से 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है, जो सामाजिक और आर्थिक बदलाव का बड़ा उदाहरण है। गरीब, किसान, श्रमिक और युवा वर्ग को केंद्र में रखकर योजनाएं लागू की गईं, जिससे प्रदेश की तस्वीर बदली है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है, जो केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को दोहराने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सबके संयुक्त प्रयासों से विकास की यह यात्रा और अधिक तेज व सशक्त बने।

अपने संदेश के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकल्प, परिश्रम और सहयोग से उत्तर प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47