Advertisement

अंबिकापुर में भागवत कथा में शामिल हुए भूपेश बघेल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

अंबिकापुर में भागवत कथा में शामिल हुए भूपेश बघेल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

अंबिकापुर, 24 जनवरी 2026/पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर प्रवास के दौरान सरगांव स्थित द पैलेस रिसॉर्ट में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा में शामिल हुए। यह धार्मिक आयोजन सरगांव नरेश विंदेश्वर शरण सिंहदेव (विंकी बाबा) के सौजन्य से आयोजित किया गया था। भूपेश बघेल ने व्यास पीठ से आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भागवत कथा कार्यक्रम के उपरांत उदयपुर–अंबिकापुर आगमन मार्ग, ग्राम केवरा, साड़बार बैरियर एवं गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसजनों ने पुष्पमालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

भूपेश बघेल ने सभी स्थानों पर मिले स्नेह और सम्मान के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और यह साथ सदैव बना रहे, यही उनकी कामना है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47