गणतंत्र दिवस पर अंबिकापुर कांग्रेस कार्यालय में टी.एस. सिंहदेव ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर टी.एस. सिंहदेव ने फहराया तिरंगा, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

अंबिकापुर | 26 जनवरी 2026|77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अंबिकापुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि तिरंगा हमें भारत के संविधान और उन मूलभूत मूल्यों की याद दिलाता है, जिन पर हमारा देश टिका है। उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और सौहार्द ही भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि आज के दिन हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम संविधान की रक्षा, लोकतंत्र को मजबूत करने और आम नागरिकों के अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।