Advertisement

सरगुजा ओलंपिक 2026: बलरामपुर-रामानुजगंज में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

सरगुजा ओलंपिक 2025-26 : बलरामपुर-रामानुजगंज में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

बलरामपुर | 30 जनवरी 2026 |सरगुजा ओलंपिक 2025-26 के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर एवं वाड्रफनगर में विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ओलंपिक के प्रथम दिवस एथलेटिक्स, खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रामों से आए पंजीकृत खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में सहभागिता की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी गति, सहनशक्ति और क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताओं में टीमवर्क और रणनीति देखने को मिली, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह रहा।

शुभारंभ कार्यक्रम में अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को भाईचारे, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिससे ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47