Advertisement

अंबिकापुर में सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत, हॉकी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

अंबिकापुर | 03 फरवरी 2026 | छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत हो चुकी है। इसी कड़ी में अंबिकापुर के हॉकी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का विधिवत शुभारंभ लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी, प्रशिक्षक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक पूरे संभाग में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में एथलेटिक्स सहित लगभग 12 विभिन्न खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें व्यक्तिगत खेलों के साथ-साथ टीम गेम्स को भी प्रमुखता दी गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में प्रतियोगिताएं विकासखंड स्तर पर आयोजित की जा रही हैं। इसके बाद चयनित खिलाड़ी जिला स्तर और फिर संभाग स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। प्रत्येक स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को अगले चरण में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में सरगुजा ओलंपिक की शुरुआत की गई है, ताकि ग्रामीण और जनजातीय अंचलों के बच्चों एवं युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिल सके। इससे खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से युवाओं को न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का अवसर मिलता है, बल्कि भविष्य में रोजगार और पहचान के नए रास्ते भी खुलते हैं। उन्होंने इस पहल को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान अंबिकापुर जनपद पंचायत सभापति विजय व्यापारी, जनपद पंचायत अंबिकापुर उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्य अतिश पांडे, जनपद पंचायत सदस्य सरिता मानिकपुरी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राम कुमार सिंह, जनपद पंचायत सीईओ राजेश सिंह सेंगर सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और हॉकी स्टेडियम खेल भावना से सराबोर नजर आया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47