Advertisement

विश्व कैंसर दिवस: सूरजपुर ब्लॉक में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता व स्क्रीनिंग अभियान

सूरजपुर/04 फरवरी 2026/सम्पूर्णता अभियान 2.0 अंतर्गत विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य संस्थानों (सीएचसी, पीएचसी एवं एचडब्लूसी) में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्क्रीनिंग गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान एवं उपचार के लिए समुदाय को जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर आमजन को ओरल, ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर के जोखिम कारक, प्रारंभिक लक्षण तथा जांच प्रक्रिया की जानकारी दी गई। आयोजन के अंतर्गत कैंसर जागरूकता सत्र एवं परामर्श, एएनसी पंजीकरण, मातृ स्वास्थ्य सेवाएं, एनसीडी स्क्रीनिंग (रक्तचाप, रक्त शर्करा, बीएमआई), सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं संदिग्ध मामलों का रेफरल किया गया।

कार्यक्रम के संचालन में चिकित्सा अधिकारी, सीएचओ, एएनएम, आशा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। समुदाय की सहभागिता उत्साहजनक रही, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्वीकार्यता एवं स्क्रीनिंग कवरेज में वृद्धि हुई। यह गतिविधि एबीपी के अंतर्गत निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुई।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47