Advertisement

जनवरी 2026 में रोजगार बाजार में उछाल: AI-ML नौकरियों में 34% बढ़ोतरी, विदेशी कंपनियों की बड़ी भर्ती

जनवरी 2026 में रोजगार बाजार में तेज़ उछाल, AI-ML नौकरियों में 34% वृद्धि, व्हाइट-कॉलर हायरिंग बढ़ी

नई दिल्ली, 05 फरवरी 2026/जनवरी 2026 में देश के रोजगार बाजार से जुड़े आंकड़े मजबूत हायरिंग मोमेंटम की ओर इशारा कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, नए साल की शुरुआत में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि AI और मशीन लर्निंग (AI/ML) से जुड़ी नौकरियों में 34 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, हायरिंग में सबसे अधिक तेजी BPO/ITES सेक्टर में दर्ज की गई है, जहां 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 15 प्रतिशत, इंश्योरेंस में 7 प्रतिशत और हेल्थकेयर सेक्टर में 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में इस समय विदेशी मल्टीनेशनल कंपनियां (Foreign MNCs) सबसे ज्यादा भर्तियां कर रही हैं। कुल हायरिंग में 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी विदेशी कंपनियों की बताई जा रही है, जो भारतीय टैलेंट पर वैश्विक भरोसे को दर्शाता है।

भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2026 में मजबूत रोजगार संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। पार्टी के अनुसार, आर्थिक स्थिरता, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्किल डेवलपमेंट पर निरंतर फोकस के कारण वैश्विक कंपनियां भारत में निवेश और भर्ती को प्राथमिकता दे रही हैं।

पार्टी का दावा है कि बढ़ती नौकरियां और नए अवसर देश के युवाओं के लिए सकारात्मक संकेत हैं और यह रुझान आने वाले महीनों में और मजबूत हो सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47