Advertisement

आज जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम 2026’ का भव्य समापन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आज जगदलपुर में ‘बस्तर पंडुम 2026’ का भव्य समापन समारोह, अमित शाह के साथ शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को समर्पित ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का भव्य समापन समारोह आज 09 फरवरी 2026, सोमवार को जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस भव्य समारोह में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उनके साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे आज अमित शाह जी के साथ ‘बस्तर पंडुम 2026’ के समापन समारोह में सम्मिलित रहेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम का समय दोपहर 12:05 बजे निर्धारित किया गया है।


जनजातीय संस्कृति और बस्तर की पहचान को राष्ट्रीय मंच

‘बस्तर पंडुम’ महोत्सव के माध्यम से बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोक नृत्य, लोक संगीत, पारंपरिक वेशभूषा, कला, शिल्प और खान-पान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया गया है। इस आयोजन ने बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है।


हजारों की संख्या में जुटेंगे कलाकार और दर्शक

समापन समारोह में प्रदेशभर से आए जनजातीय कलाकारों, सांस्कृतिक दलों और हजारों दर्शकों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47