Advertisement

एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 28 फरवरी तक करें आवेदन

जगदलपुर, 13 फरवरी 2026/ जनजातीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। भारत सरकार की राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति के दिशा-निर्देशानुसार कक्षा 7वीं से 11वीं (कक्षा 6वीं एवं 10वीं को छोड़कर) की रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं और विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

आवेदन व चयन प्रक्रिया (कक्षा 7वीं से 9वीं):

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • आवेदन की अवधि: 13 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा के आधार पर
  • परीक्षा तिथि: 08 मार्च 2026
  • संभावित परिणाम व मेरिट सूची: 14 मार्च 2026
  • काउंसलिंग प्रारंभ: 16 मार्च 2026 से

परीक्षा का संभावित केंद्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छिंदावाड़ा को बनाया गया है, जो वर्तमान में धरमपुरा नंबर-2 स्थित 250 सीटर बालिका छात्रावास के पीछे संचालित है।

कक्षा 11वीं में प्रवेश:
कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों का चयन कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा (स्टेट बोर्ड या सीबीएसई) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया बोर्ड परिणाम घोषित होने के 7 दिनों के भीतर प्रारंभ होगी।

सहायक आयुक्त ने क्षेत्र के अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47