Advertisement

बलरामपुर जिला अस्पताल में 14 फरवरी को निःशुल्क ईको जांच शिविर, 325 मरीजों का पंजीयन

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ जिले के नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ हृदय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला चिकित्सालय बलरामपुर में 14 फरवरी 2026 को निःशुल्क ईको जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं दीन हीन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न होगा।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखंडों से कुल 325 मरीजों का पंजीयन किया जा चुका है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक विकासखंड से जिला चिकित्सालय तक लाने एवं वापस पहुंचाने के लिए परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी मरीज को असुविधा न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शिविर में अत्याधुनिक ईको मशीन से हृदय की जांच की जाएगी। इस अवसर पर एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमंत शेखर पाढ़ी एवं डॉ. राघवेश ओझा (कार्डियोलॉजिस्ट) अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ उपस्थित रहेंगे और मरीजों को परामर्श प्रदान करेंगे।

शिविर का शुभारंभ प्रातः 8 बजे किया जाएगा। सभी पंजीकृत मरीजों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर जांच कराएं और इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

प्रशासन द्वारा शिविर के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस पहल से जिले में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को समय रहते पहचान एवं बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47