रामानुजगंज व बलरामपुर में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन आयोजित, मंत्री रामविचार नेताम ने की कई घोषणाएं

बलरामपुर, 13 फरवरी 2026/ नगरपालिका परिषद रामानुजगंज के पंडित दीनदयाल सभागार में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिमजाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम द्वारा मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ी महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा नेताम, नगर पालिका परिषद रामानुजगंज अध्यक्ष रमन अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, गणमान्य नागरिक शैलेश गुप्ता, तारावती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जनपद सीईओ रणवीर साय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में मितानिन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम ने रामानुजगंज में महतारी सदन निर्माण एवं विकासखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मितानिनों की बैठक हेतु शेड निर्माण की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच, एएनएम एवं मितानिन दीदियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

मंत्री नेताम ने संबोधित करते हुए कहा कि कठिन एवं विपरीत परिस्थितियों में भी मितानिन दीदियां निरंतर सेवा भाव से कार्य करती हैं। उनके सहयोग से ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होता है और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नेतृत्व में जिला निरंतर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। मितानिन बहनों का स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है, जो 24 घंटे सेवा में तत्पर रहती हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

260 आवेदन प्राप्त, कई का मौके पर निराकरण

सम्मेलन के दौरान जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 260 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नई मितानिन नियुक्ति, महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी समस्याएं, सड़क निर्माण, मितानिन प्रोत्साहन राशि, हैंडपंप एवं नाली निर्माण से संबंधित आवेदन शामिल थे। मंत्री नेताम ने कई आवेदनों का तत्काल निराकरण करते हुए शेष मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर जनपद पंचायत रामानुजगंज अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मितानिनों की भूमिका को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी बताते हुए उनके समर्पण की सराहना की।


बलरामपुर में भी हुआ मितानिन सम्मेलन

विगत दिवस कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में विकासखंड बलरामपुर के नगरपालिका सभागार में स्वस्थ पंचायत मितानिन सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला इकाई बलरामपुर के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने की।

सम्मेलन के दौरान आयोजित जन-संवाद में 126 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का तत्काल निराकरण किया गया तथा शेष प्रकरणों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मितानिनों को उनके 24 घंटे सेवा भाव एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष बबली देवी सिंह, जनपद सदस्य अर्पणा, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने मितानिनों की निस्वार्थ सेवा को स्वास्थ्य विभाग की आधारशिला बताते हुए समय-समय पर प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम संचालित करने की बात कही। जिला कार्यक्रम प्रबंधक स्मृति एक्का ने भी मितानिनों के प्रेरणादायक कार्यों की सराहना की।