T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, BJP ने कहा– यह सिर्फ मैच नहीं, बड़ा संदेश है

T20 World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा, BJP बोली – यह सिर्फ जीत नहीं, बड़ा संदेश है

नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026/ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान पर जबरदस्त जीत दर्ज कर देश को गौरवान्वित किया है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पूरी तरह धराशायी कर दिया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा –
“टोटल डॉमिनेशन: भारत ने बड़े मंच पर पाकिस्तान को फिर कुचल दिया। यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि एक मजबूत संदेश है।”

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

BJP ने टीम इंडिया की निर्दय बल्लेबाजी, शानदार गेंदबाजी, बेहतरीन तालमेल और निर्णायक जीत की जमकर सराहना की। पार्टी ने कहा कि यह मुकाबला भारत के क्रिकेट प्रभुत्व का स्पष्ट प्रमाण है।

एक अन्य पोस्ट में BJP ने कहा –
“भारत की एक और जीत, पाकिस्तान की एक और हार। पूरे देश और टीम इंडिया को हार्दिक बधाई।”

इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भारत की जीत ट्रेंड कर रही है।

खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम इंडिया बड़े मुकाबलों की असली बादशाह है।