Advertisement

अंबिकापुर विकासखंड में नई राशन दुकानों के आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित, 6 मार्च 2026 अंतिम तिथि

अंबिकापुर विकासखंड में नई राशन दुकानों के आबंटन हेतु आवेदन आमंत्रित, 6 मार्च तक मौका

अंबिकापुर | 19 फरवरी 2026 |अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंबिकापुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड अंबिकापुर के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में नई शासकीय उचित मूल्य (राशन) दुकानों का आबंटन किया जाना है। इसके लिए पात्र एवं इच्छुक एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इन राशन दुकानों के संचालन हेतु छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत पात्र संस्थाएं निर्धारित विहित प्रारूप में 6 मार्च 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इन ग्राम पंचायतों में खुलेंगी नई राशन दुकानें:

  • ग्राम पंचायत रनपुरखुर्द – आश्रित ग्राम तकियापारा
  • ग्राम पंचायत खैरबार – आश्रित ग्राम गाडाघाट / बदुलापारा मछिन्दपारा
  • ग्राम पंचायत घंघरी – आश्रित ग्राम आसडांड / कोरवापारा
  • ग्राम पंचायत सखौली – आश्रित ग्राम बरकेला
  • ग्राम पंचायत कांतिप्रकाशपुर – आश्रित ग्राम ठीर्रीकोना
  • ग्राम पंचायत चठिरमा – आश्रित ग्राम बढ़नीझरिया

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:

  • पंजीयन प्रमाण पत्र
  • प्रस्ताव एवं कार्यवाही पंजी
  • बैंक पासबुक का विवरण
  • आधार कार्ड की सत्यापित प्रति

सभी दस्तावेजों सहित विहित प्रारूप में आवेदन पत्र तैयार कर कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अंबिकापुर में 6 मार्च 2026 तक जमा करना अनिवार्य है।
समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।


ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

नई राशन दुकानों की स्थापना से दूरस्थ एवं आश्रित ग्रामों के हितग्राहियों को नजदीक ही सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध होगा, जिससे समय, श्रम और खर्च की बचत होगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली अधिक सुदृढ़ होगी।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47