Advertisement

अंबिकापुर में पीएमएफएमई योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता शिविर, लुण्ड्रा-सीतापुर-मैनपाट में आयोजन

अंबिकापुर में पीएमएफएमई योजना के तहत उद्यमिता जागरूकता शिविर, लुण्ड्रा, सीतापुर और मैनपाट में हुआ आयोजन

अंबिकापुर | 19 फरवरी 2026 |प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, अंबिकापुर द्वारा 10 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत लुण्ड्रा, 11 फरवरी को जनपद पंचायत सीतापुर तथा 12 फरवरी को जनपद पंचायत नर्मदापुर मैनपाट में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभाग द्वारा संचालित PMFME योजना, पीएमईजीपी (PMEGP) एवं छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 की विस्तृत जानकारी उपस्थित उद्यमियों को दी गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

योजनाओं की विस्तृत जानकारी, उद्यमियों को किया गया प्रोत्साहित

इस अवसर पर प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला, सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना, संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बीपीएम द्वारा योजनाओं के प्रावधान, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अनुदान संबंधी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।

जागरूकता शिविर में खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े स्वयं सहायता समूहों एवं व्यक्तिगत उद्यमियों को नवीन प्रकरण तैयार कर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।


पम्पलेट व ब्रोशर भी वितरित

शिविर के दौरान PMFME योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित पम्पलेट व ब्रोशर का वितरण कर उपस्थित हितग्राहियों को योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई।


स्थानीय उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

इस प्रकार के जागरूकता शिविरों से स्थानीय स्तर पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार सृजन होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47