Advertisement

अंबिकापुर: राशन वितरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर अजीत वसंत के सख्त निर्देश

राशन वितरण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: कलेक्टर अजीत वसंत

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026।कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की राशन वितरण व्यवस्था, ई-केवाईसी प्रगति, धान उठाव तथा राशन कार्ड निर्माण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर वसंत ने निर्देशित किया कि राशन भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और सुचारू बनाया जाए। उन्होंने 19 नवीन उचित मूल्य राशन दुकानों के चिन्हांकन तथा 5 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले 35 ग्रामों में राशन सामग्री के सुगम परिवहन एवं समय पर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नियमित फील्ड विजिट के निर्देश

कलेक्टर ने जिले के सभी फूड इंस्पेक्टरों को नियमित फील्ड विजिट कर उचित मूल्य दुकानों में गुणवत्ता युक्त राशन वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित फूड इंस्पेक्टर की होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

PVTG परिवारों पर विशेष फोकस

कलेक्टर वसंत ने विशेष पिछड़ी जनजाति (PVTG) समुदाय के शत-प्रतिशत राशन कार्ड निर्माण के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कोई भी PVTG परिवार राशन से वंचित न रहे, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

ई-केवाईसी और कार्ड सत्यापन में तेजी

बैठक में कलेक्टर ने एपीएल, निशक्तजन, प्राथमिकता, निराश्रित एवं अंत्योदय राशन कार्डों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने ई-केवाईसी कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने, इसकी दैनिक प्रगति रिपोर्ट, संदिग्ध राशन कार्डों की साप्ताहिक रिपोर्ट एवं कैटेगरी-वाइज ई-केवाईसी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

धान उठाव की समीक्षा करते हुए डीएमओ ने जानकारी दी कि जिले में अब तक लगभग 64 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। इस पर कलेक्टर ने शत-प्रतिशत डीईओ कटवाकर समय पर धान उठाव पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी  एस.बी. कांमठे, डीएमओ  अरुण विश्वकर्मा, धान अधिकारी जे.पी. तिर्की सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05