Advertisement

सूरजपुर: मोहरा ऐनीकट दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित, सेल्फी और स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध

सूरजपुर: मोहरा ऐनीकट दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित, सेल्फी और स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध

सूरजपुर/20 फरवरी 2026/ जिले के रामनगर एवं नयनपुर के समीप रिहन्द नदी पर निर्मित मोहरा ऐनीकट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा वहां चेतावनी सूचना बोर्ड स्थापित कर दिए गए हैं। विभाग ने ऐनीकट के ऊपर सेल्फी लेने तथा पानी में स्नान करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार ऐनीकट के दोनों किनारों — एक ओर ग्राम रामनगर तथा दूसरी ओर ग्राम नयनपुर — में स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि आने वाले नागरिक एवं पर्यटक समय रहते सतर्क रह सकें।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अधिकारियों ने बताया कि ऐनीकट क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ने एवं तेज बहाव की संभावना बनी रहती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को ऐसे स्थानों पर लापरवाही न बरतने की सख्त सलाह दी गई है।

जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया कि रोमांच या फोटोग्राफी के उद्देश्य से ऐनीकट पर जाना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं सावधानी बरतें और अपने परिजनों व परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47