Advertisement

दुबई से लौटे भोपाल के इंजीनियर बोले- हालात सामान्य, लेकिन मिसाइलों से डर

दुबई से लौटे भोपाल के इंजीनियर बोले- हालात सामान्य, लेकिन मिसाइलों की आवाज से था खौफ

भोपाल। Mohammad Samee Khan दुबई से भोपाल लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के रूप में काम कर रहे थे। उनके अनुसार बाहर जितनी चिंता दिखाई जा रही है, वहां आम लोगों की जिंदगी उतनी प्रभावित नहीं है और अधिकांश गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं।

उन्होंने बताया कि दुबई में ऑफिस, मॉल और रेस्टोरेंट सामान्य रूप से खुले हैं, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर कुछ भीड़भाड़ वाले स्थानों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। कई बार दूर से मिसाइल गुजरने या धमाके जैसी आवाज सुनाई देती थी, जिससे लोगों में थोड़ी घबराहट होती थी। ऐसे समय में United Arab Emirates सरकार मोबाइल नोटिफिकेशन भेजकर लोगों को घरों में रहने की सलाह देती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समी खान ने बताया कि भारत लौटने में सबसे बड़ी परेशानी फ्लाइट को लेकर हुई। कई उड़ानें कैंसिल या रिशेड्यूल हो रही थीं, जिससे टिकट मिलना मुश्किल हो गया। सामान्य दिनों में जिस टिकट का किराया लगभग 900 से 1100 दिरहम होता है, वह करीब 3000 दिरहम तक पहुंच गया। वहीं चार्टर्ड फ्लाइट का किराया ढाई से तीन लाख रुपए तक पहुंच गया।

उन्होंने कहा कि दुबई में फंसे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। India और यूएई की सरकारें लोगों की मदद कर रही हैं और कई जगहों पर रहने की व्यवस्था भी की गई है। फ्लाइट बुक करते समय लोगों को एयरलाइन या एजेंट से सही जानकारी लेने की सलाह भी दी।

समी खान ने बताया कि भारत लौटने की एक बड़ी वजह उनकी शादी भी है, जो लगभग सौ दिन बाद होने वाली है। परिवार की चिंता के कारण उन्होंने जल्द लौटने की कोशिश की और आखिरकार भोपाल पहुंच गए। उन्होंने कहा कि शादी के बाद वह दोबारा दुबई लौटने की योजना बना रहे हैं।

इधर Iran के खिलाफ United States और Israel के हमलों के बीच तनाव लगातार जारी है और दोनों पक्षों के बीच मिसाइल हमले जारी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47