Advertisement

बलरामपुर में 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 608 पदों पर भर्ती का मौका

रामानुजगंज आईटीआई में 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, 608 पदों पर होगी भर्ती

बलरामपुर | 9 मार्च 2026| जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 10 मार्च 2026 को Government ITI Ramanujganj में जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ने दी।

प्लेसमेंट कैंप में Shree Quality Service और Safe Intelligent Security Service Private Limited द्वारा कुल 608 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों में क्वालिटी इंस्पेक्टर के 50, सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुरक्षा गार्ड के 200, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 50, फील्ड ऑफिसर के 2, अकाउंटेंट के 2, मार्केटिंग मैनेजर के 2, टीआरजी ऑफिसर के 2 तथा लेबर के 200 पद शामिल हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रोजगार मेला एवं प्लेसमेंट कैंप का आयोजन अब अनिवार्य रूप से e-Rojgar Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें अभ्यर्थियों के लिए आधार अपडेटेड जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।

जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन अभी तक नहीं हुआ है, वे पहले ई-रोजगार पोर्टल या e‑Rojgar App के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। इसके बाद उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से प्लेसमेंट कैंप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अभ्यर्थी 96856-72368 या 78312-99158 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47