Advertisement

सरगुजा के 71 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई अंग्रेजी की परीक्षा, 7625 विद्यार्थी हुए शामिल

सरगुजा के 71 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई अंग्रेजी की परीक्षा

अम्बिकापुर, 10 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत 10 मार्च को सरगुजा जिले के 71 परीक्षा केंद्रों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

परीक्षा की सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड्राकला, रामपुर, बरगीडीह, प्रभात उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर तथा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर सहित अन्य केंद्रों का अवलोकन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मणिपुर वार्ड अम्बिकापुर, पुलिस लाइन तथा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का भी आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होना पाया गया। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 7,739 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,625 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 114 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47