
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपाताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending
जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स रायपुर में मोतियाबिंद की निःशुल्क सर्जरी
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की सर्जरी एम्स रायपुर में निःशुल्क कराई जाएगी। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है।
मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों की एम्स रायपुर में होगी निःशुल्क सर्जरी
जांजगीर-चांपा, 10 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा मोतियाबिंद से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क सर्जरी की व्यवस्था की गई है। पात्र बुजुर्गों की सर्जरी एम्स रायपुर में कराई जाएगी।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिले के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को शिविर में शामिल होने के लिए एम्स रायपुर तक आने-जाने की निःशुल्क आवागमन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
मोतियाबिंद से पीड़ित इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 20 मार्च 2026 तक जिला कार्यालय समाज कल्याण, जांजगीर-चांपा में आधार कार्ड और एक फोटो के साथ पंजीयन करा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए राजेश देवांगन (परिवीक्षा अधिकारी) और रवि देवांगन से संपर्क किया जा सकता है।






