Advertisement

नवा रायपुर में 13–14 मार्च को होगा ‘आदि पर्व 2026’, जनजातीय संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन

सूरजपुर, 10 मार्च 2026। जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और पारंपरिक ज्ञान को व्यापक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 13 एवं 14 मार्च 2026 को “आदि पर्व 2026” का आयोजन नवा रायपुर अटल नगर स्थित संस्थान परिसर में किया जाएगा। दो दिवसीय इस आयोजन में जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा।

आयोजन के अंतर्गत कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें “आदि रंग” जनजातीय चित्रकला महोत्सव, “आदि व्याख्यान” (जनजातीय विषयों पर विशेष व्याख्यान), “आदि परिधान” जनजातीय अटायर शो तथा “आदि हाट” शिल्प ग्राम प्रमुख रूप से शामिल हैं। “आदि हाट” के माध्यम से जनजातीय हस्तशिल्प, वन उत्पाद और पारंपरिक वस्तुओं का प्रदर्शन एवं विक्रय भी किया जाएगा, जिससे जनजातीय कारीगरों और कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम में जनजातीय कलाकारों, शोधकर्ताओं, कारीगरों एवं अन्य प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक प्रतिभागी गूगल फॉर्म के माध्यम से पंजीयन कर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं समन्वय के लिए संपर्क अधिकारी श्रीमती गायत्री नेताम (संयुक्त संचालक) से मोबाइल नंबर 9425546142 पर तथा ईमेल triraipur0771@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47